/> /> /> /> /> /> /> /> /> /> />
    Reasoning : Blood Relation Question & Answer in Hindi (Level-1)

  Level-1 Questions in  
  Level-2 Questions in  

1.
एक व्यक्ति की ओर इशारा करते हुए, मोहन एक औरत से कहता है कि "उसकी माँ तुम्हारे पिता की एकमात्र पुत्री है". वह औरत उस व्यक्ति से किस प्रकार सम्बंधित है?
अ.  पुत्री
ब.  बहन
स.  माता
द.  पत्नि

2.
एक औरत की और इशारा करते हुए राम कहता है कि, "वह मेरी माता के पति की माता की पुत्री है"|उस औरत का राम से क्या सम्बन्ध है ?
अ.  बुआ
ब.  पौत्री
स.  बहन
द.  पुत्री

3.
एक तस्वीर में एक व्यक्ति की और इशारा करते हुए, अनु कहती है कि "वह मेरी बहन के भाई के पिता का एकमात्र पुत्र है", वह व्यक्ति अनु से किस प्रकार सम्बंधित है ?
अ.  पिता
ब.  चाचा
स.  चचेरा भाई
द.  इनमे से कोई नहीं

4.
एक लड़के की तरफ इशारा करते हुए, रीना कहती है कि "वह मेरे दादा के एकमात्र पुत्र का पुत्र है"|वह लड़का रीना से किस प्रकार सम्बंधित है?
अ.  चचेरा भाई
ब.  चाचा
स.  भाई
द.  इनमे से कोई नहीं

5.
A और B भाई हैं, C और D बहनें हैं, A का पुत्र D का भाई है| B का C से कया सम्बन्ध है ?
अ.  चाचा
ब.  भाई
स.  दादा
द.  पिता